सिद्धार्थनगर: जिले में शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। झटके कुछ ही सेकंड के लिए थे, लेकिन इससे लोगों में दहशत फैल गई। नौगढ़ के खजुरिया में भूकंप महसूस होते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए।
हालांकि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों के अनुसार, झटका अचानक महसूस हुआ और फर्श व दीवारों में कंपन के चलते कई लोग डर गए। कुछ जगहों पर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए भूकंप की जानकारी साझा की।
ये भी पढ़ें: यूपी में गर्मी का असर: स्कूलों का बदला समय, श्रमिकों को दोपहर में मिलेगी छूट
नेपाल में आया भूकंप, यूपी के कई जिलों में महसूस हुए झटके
नेपाल में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन के 20 किलोमीटर नीचे था।
ये भी पढ़ें: SBI से ₹11 लाख लोन पर कितनी EMI देनी होगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के सात जिले – महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत – में भी धरती हिलने की खबर है। इन इलाकों में लोग घरों से बाहर निकलते देखे गए।
इसके साथ ही उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए NS NOW के वाट्सऐप चैनल से जुड़े - क्लिक करें। खबर को शेयर जरूर करें।