प्रधानमंत्री ने गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खास तोहफे की घोषणा की। सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है।
क्या है वेतन आयोग?
वेतन आयोग एक ऐसा संगठन है, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करता है। हर 10 साल में नया वेतन आयोग गठित किया जाता है।
8वें वेतन आयोग की खास बातें
1. वेतन वृद्धि: कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीद है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
2. पेंशन संशोधन: रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में भी संशोधन किया जाएगा।
3. भत्तों में बदलाव: महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसे भत्तों में भी इजाफा किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें NS NOW के साथ।