UP Holiday: यूपी में 6 दिसंबर को छुट्टी है या नहीं?


UP 6 December Holiday Update: डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस दिन कई राज्यों में अवकाश घोषित किया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसे लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।

साल 2024 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए सरकारी कैलेंडर के अनुसार, 6 दिसंबर को न तो सार्वजनिक अवकाश है और न ही निर्बंधित अवकाश। हालांकि, दिसंबर महीने में 23 और 24 दिसंबर को निर्बंधित अवकाश और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

सरकार के पास है छुट्टी घोषित करने का अधिकार

हालांकि, सरकार आवश्यकता पड़ने पर शासनादेश के माध्यम से छुट्टी घोषित कर सकती है। लेकिन खबर लिखे जाने तक ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

अन्य राज्यों में स्थिति

कुछ अन्य राज्यों में 6 दिसंबर को अवकाश घोषित किया गया है, जो वहां की स्थानीय परंपराओं और प्रशासनिक निर्णयों पर निर्भर करता है। उत्तर प्रदेश में इस विषय पर बदलाव की स्थिति में सरकारी अधिसूचना का इंतजार किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post