पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, क्या बंद रहेंगे स्कूल?


नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और आर्थिक सुधारों के प्रणेता डॉ. मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान), दिल्ली ने उनके निधन की पुष्टि की। बताया गया कि उन्हें गंभीर हालत में रात करीब 8:30 बजे एम्स के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। केंद्र सरकार ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

इंटरनेट पर अवकाश को लेकर बढ़ी सर्च

मनमोहन सिंह के निधन की खबर के बाद, इंटरनेट पर 'Manmohan Singh death holiday' और 'Is tomorrow a national holiday' जैसे सवालों की खोज में अचानक वृद्धि देखी गई। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या इस दुखद घटना के बाद देशभर में अवकाश घोषित किया जाएगा। खासकर उत्तर प्रदेश में 'Is tomorrow school holiday in UP' जैसे सवाल बड़ी संख्या में सर्च किए जा रहे हैं।

देखें वीडियो: 


क्या हैं नियम?

पूर्व प्रधानमंत्रियों के निधन पर आमतौर पर सरकार राष्ट्रीय शोक की घोषणा करती है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहता है, लेकिन सरकारी कार्यालयों में अवकाश का निर्णय केंद्र सरकार के अधीन होता है। स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश की घोषणा राज्य सरकार पर निर्भर करती है।

उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद रहेंगे या नहीं?

उत्तर प्रदेश में स्कूल अवकाश को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आमतौर पर ऐसी घोषणाएं देर शाम या अगले दिन सुबह की जाती हैं। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में जल्द सूचना जारी की जा सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post